उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबकी जमानत जब्त की

उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबकी जमानत जब्त की

मो,ताज़ीम हल्द्वानी

चम्पावत। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। धामी ने 54121 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सीएम धामी को कुल 57268, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3147 मत मिले। वहीं सपा समर्थि प्रत्याशी को 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 399 मत मिले हैं। सीएम के सामने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 372 लोगों ने नोटा पर अपना मतदान किया। मुख्यमंत्री धामी पहले चरण की मतगणना से ही बढ़त बनाने लगे। जैसे जैसे मुख्यमंत्री बड़ी जीत की ओर बढ़ते गये इसके साथ भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं में जश्न मनाना शुरू कर दिया। रंग गुलाल उड़ाया जाने लगा। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत सेलिब्रेट करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मतगणना स्थल पहुंच गए। मतगणना स्थल पर भाजपा की विजय रैली शुरू हो गयी। मौके पर सांसद अजय टम्टा, चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोगों ने जश्न मनाया।सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जनादेश उनके साथ था। सभी क्षेत्रवासी विधानसभा की जनता का दिल से आभार। उन्होंने कहा कि उनका जनता का वोट विकास को लेकर था और उन्होंने हम पर भरोसा जताया, यह ऐतिहासिक जीत जनता को समर्पित है। अब जो भी वादे भाजपा ने की वह एक-एक कर पूरे किए जाएंगे। उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: