नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे :- राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे :- राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह

विधायक अशोक राणा की भीड़ देखकर गदगद हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

शमीम अहमद

धामपुर। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे ये देश की जनता अपना मन बना चुकी है ये बात आज प्रियंकर मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगीना लोकसभा में जनसभा के सैकड़ों जागरूक नागरिकों
को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व संसाद ,राज्यसभा अरुण सिंह ने कहा ।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौविड के दौरान देश के 140 करोड़ लोगों को हर तरह से राहत पहुचाने का काम किया है। उन्होंने कहा जनता को फ्री राशन,फ्री वैक्सीन, प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को मकान,जनधन योजना सड़को का जाल बिछाने का काम किया है। अरुण सिंह ने बिजनौर की जनता से आह्वान किया है कि दोनों लोकसभा सीटे जिताये जिससे यहां का और अधिक विकास हो सके। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 सालो में कांग्रेस उतना विकास नही कर पाई जितना विकास भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया है। जो रेलवे स्टेशन वर्षो से नही बन पाए थे उन्हें भाजपा ने बनाने का कार्य किया है। बिजनौर में ही 3 बड़े रेलवे स्टेशन बन रहे है।मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों के निर्माण भी भाजपा के कार्यकाल में बनाये जा रहे है । वही बिजली की 24 घंटे आपूर्ति की जारही है। अरुण सिंह ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने राम मंदिर बनने पर मुस्लिमो के सहयोग देने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान सांसद रमेश बिघुडी मंत्री कपिल देव अग्रवाल,भाजपा प्रदेश मंत्री, बिजनौर, सहारनपुर, नगीना लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी श्री विजय शिवहरे (एमएलसी) विधायक अशोक राणा,ओमकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र परताप सिंह डॉ यशवंत सिंह अशोक कटारिया कमलेश सैनी महेन्द्र सिंह धनोरिया सुभाष बाल्मीकि भूपेंद्र सिंह बॉबी राणा प्रियंकर सिंह एमपी सिंह डॉ एनपी सिंह राघव शरण गोयल सोनू राणा उदित राणा सहित हज़ारो की संख्या में महिलाओं सहित जनसमुह व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। अंत मे धामपुर विधायक अशोक राणा द्वारा सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: