
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
रिपोर्ट, न्यूज़ इंडिया टुडे संवाददाता
लालकुआं। ऊर्जा प्रदेश में बिजली पानी दामों भारी व्रद्धि होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में जोरदार नारेबाजी करते हुऐ मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ जनता पहले ही मंहगाई बेरोजगारी की मार से परेशान अब जनता के जीने का मुख्य साधन बिजली पानी पर भी कुठराघात हो रहा है ऊर्जा प्रदेश में ही गरीब जनता की पहुँच से बिजली पानी दूर होता जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष अरबाज खान युवा नेता नाज़िम आँसारी ने कहाँ सरकार अच्छे दिनों का सपना दिखाकर बुरे दिनों का सामना करवा रही ।
पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व सन्दीप भैसोड़ा ने तत्काल बड़े विघुत पेजल के दामों को वापस नही लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर सचिन राठौर शानू अल्वी कैफ सैफी मयंक गोस्वामी सन्दीप भैसोड़ा रितिक आर्या मोनू आर्या राजेन्द्र बिष्ट अरबाज खान सुशील राय आदि थे।