लोकसभा संयोजक विश्वास कुमार गुप्ता ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया

लोकसभा संयोजक विश्वास कुमार गुप्ता ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे

अफजलगढ़। क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास पर गांव आलमपुर गांवड़ी में मुख्य अतिथि मुरादाबाद लोकसभा संयोजक विश्वास कुमार गुप्ता ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्‍होंने कहा क‍ि एक-एक बूथ को जीतना है। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्देश दिया। लोकसभा चुनाव-2024 को जीतने के लिए भाजपा को फोकस बूथ पर है। इसके लिए मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हर विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुरू किया था। गांव आलमपुर गांवड़ी में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास पर पहुंचे मुख्य अतिथि मुरादाबाद लोकसभा संयोजक विश्वास कुमार गुप्ता ने बैठक में भाजपा पदाधिकारियों से बूथ कमेटी के बारे में जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें समाज व देश हित में कार्य करने मौका दिया है, इसे गवाना नहीं है। केंद्र सरकार के सभी विकास योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए अभी से ही भाजपा कार्यकर्ताओं को पुरजोर तैयारी करनी है। बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता है। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो चुनाव आसानी से जीता जायेगा और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनजा तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,देशराज सिंह चौहान, चेयरमैन विजय प्रधान, जयवीर पांचाल,डॉ तेजपाल सिंह चौहान,मोहन सिंह, बसंत कुमार, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान,कपिल चौहान, पूर्व प्रधान रामनाथ चौहान,भीम सिंह रावत तथा लव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: