
पांच करोड़ कीमत की अफीम पुलिस ने जलाई, पुलिस का सूचना तंत्र हुआ फेल कैसे उगाई गई अफीम की फसल
रिपोर्ट, न्यूज़ इंडिया टुडे ब्यूरो
झांसी के बबीना पुलिस ने अपने ही थाना क्षेत्र मे अबेध तरीके से उगाई जा रही अफीम की खेती कर रहे किसान को पकड़कर अफीम के खेत पर ले गयी जहा जहां पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है। जिसकी कीमत बाजार में लगभग पांच करोड़ की बताई जा रही है।
बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेल चौकी क्षेत्र में बहुत दिनो से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। वही एनसीबी के नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अफीम की खेती की सूचना बबीना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने अधिकारियो के साथ अफ़ीम के खेत पर पहुचे। जिसे देख अधिकारियो के भी होश उड़ गए। वही जनहित में अधिकारियो द्वारा अफीम की खेती को नष्ट करने का निर्णय लेते हुए अफीम को जला कर कार्यवाही की है।