बिजनौर एसपी दिनेश सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस कर्मी, मिडिया कर्मी राजनैतिक लोग व आम जनता प्रार्थना कर रहे है

बिजनौर एसपी दिनेश सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस कर्मी, मिडिया कर्मी राजनैतिक लोग व आम जनता प्रार्थना कर रहे है

नोएडा के फोर्टीस हॉस्पिटल में है भर्ती,पत्नी सहित आला अधिकारी पहुचे अस्पताल

रिपोर्ट, शमीम अहमद संपादक

बिजनौर/अफजलगढ़। एसपी बिजनौर दिनेश सिंह की अचानक तबियत बिगड़ने व उनके अस्पताल में भर्ती होने के चलते जगह जगह उनके शुभचिंतकों की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है।
सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से उनके शुभचिंतक खासे परेशान हो गये। ओर उनके शीघ्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरन्तर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है।
वर्तमान में एसपी दिनेश सिंह नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती है ओर वहां पर उनका उपचार जारी है। जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों ने अगले 72 घंटे का समय उनके लिए खतरे का समय बताया है।72 घंटे का समय सही सलामत गुजरने के बाद उनके स्वास्थय को बेहतर महसूस किया जायेंगा। इन 72 घंटों के गुजरने के बाद ही उनकी तबियत के बारे में कुछ कहने की बात कही है।चार दिन पूर्व उनकी तबियत ज्यादा खराब होने तथा उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की बात कहते हुए चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी सुधा सिंह सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे ओर चिकित्सको से उनकी हालत के बारे जानकारी ली ओर बेहतर इलाज करने को कहा ।उनकी हालत बिगड़ने पर मिडिया कर्मियों पुलिस कर्मियों सहित सोशल मीडिया पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है।एसपी के कुशल व्यवहार तथा बेहतर कार्यशैली होने के चलते पुलिस ही नहीं जनता में भी उनकी एक अलग पहचान बनी है। इतना ही नही पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी तथा राजनैतिक से जुड़े लोगो सहित आम जनता भी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। ईश्वर एसपी दिनेश सिंह को जल्दी स्वस्थ करे। आमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: