
वृहद गौ सरंक्षण केंद्र का राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के पदाधिकारियो ने निरीक्षण किया
रिपोर्ट, न्यूज़ इंडिया टुडे
अफ़ज़लगढ़ । वृहद गौ सरंक्षण केंद्र का राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के पदाधिकारियो ने निरीक्षण किया।वही शासन से मिलने वाली चारे की राशि को अपर्याप्त बताया।वहीं अधिकारियै से पर्याप्त सहयोग मिलने की बात कही है।
ब्लाक क्षेत्र में स्थित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र का राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुरादाबाद अध्यक्ष पहुँचे ओर गोशाला का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। गौशाला में गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाकर पूजन किया ।
इस दौरान उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों से वार्ता की तथा गोवंश व गौमाताओ की ओर बेहतर सेवा के लिए मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि यूँ तो जिले भर में सभी शासन प्रशासन से सहयोग मिल रहा है ।किंतु सरकार से गोमाता की चारे आदि की व्यवस्था हेतु मिलने वाली राशि को अपर्याप्त बताते हुई सरकार से इस पर ध्यान देकर धनराशि को बढ़ाये जाने की मांग की है।