बाराबंकी भाजपा की सोच किसान विरोधी और पूंजीवादी हैं,तनुज पुनिया

बाराबंकी भाजपा की सोच किसान विरोधी और पूंजीवादी हैं,तनुज पुनिया

मो इरशाद संवादाता
बाराबंकी उत्तर प्रदेश मे चुनाव का विगुल बज चुका है किसान, नौजवान,महिला,गरीब,विरोधी भाजपा सरकार को हटाने का समय आ गया है। किसानो को उनकी फसल का सही दाम मिले, किसान का कर्जा माफ हो, महिलाओ को सम्मान,बराबरी का दर्जा मिले, 8 लाख महिलाओ को 12 लाख नौजवानो को सरकारी नौकरी मिले संविदाकर्मियो का नियमतिकरण हो,समाज के आखरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आये इसके लिये आपको कांग्रेस पार्टी के निशान हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिटाना होगा उक्त अनुरोध जैदपुर विधानसभा क्षेत्र मेे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने विधानसभा क्षेत्र के जैदपुर के न्याय पंचायत जहांगीराबाद मे तूफानी जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओ से किया,तनुज पुनिया ने विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओ से कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश के 3 करोड किसानो का 72 हजार करोड रूपये का कर्जा माफ किया था और भाजपा ने आपने 7 वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल में किसानो को मौत के लिये मजबूर करके अपने पूंजीपतियो मित्रो का 8 लाख करोड का कर्जा माफ किया। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में कांग्रेस पार्टी का मानना है कि अगर देश का अन्नदाता आर्थिक दृष्टि से मजबूत होगा तो देश आगे बढेगा लेकिन भाजपा की सोच किसान विरोधी है और पूंजीवादी तथा उसके नेता कारपोरेट घराने के हितो के लिये काम करते है।
तनुज पुनिया ने मतदाताओ को याद दिलाते हुये कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता सरकारी खरीद क्रय केन्द्रो पर अपनी फसल औने पौने दामो पर बेचने को मजबूर है, छुट्टा जानवर उनकी फसल चर कर बरबाद कर रहे है, प्रदेश का भाग्य विधाता नौजवान सडक पर डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में घूम रहा है, महिलाये दिन में घर से निकलने में डर रही है, भाजपा के जन प्रतिनिधि उनके साथ है,भाजपा के जन प्रतिनिधि उनके साथ हैवानियत का खेल खेल रहे है। इस सबसे निजात पाने का सही वक्त है 27 फरवरी मतदान के दिन आप पंजे के निशान का बटन दबाये हम आपको विश्वास दिलाते है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही आपका धान, गेहूँ, 2500 रूपये में, गन्ना 400 रूपये खरीदा जायेगा, छुट्टा जानवरो से मुक्ति मिलेगी, महिलाओ को सशक्त बनाने का, 20 लाख बेरोजगारो को रोजगार और प्रदेश के किसानो को कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के साथ मुख्यरूप से रामहरख रावत, रोहित यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, पूर्व प्रधान जहांगीराबाद प्रधान शबनम वारिस मुख्यरूप से थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: