
एसडीएम ने भू-माफियाओं से करोड़ों की नगर पालिका की संपत्ति कब्जा मुक्त कराई, भूमाफिया में मचा हड़कंप
रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे ब्यूरो
अफजलगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पूर्व से ही कड़े आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज डीएम के आदेश पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की करोड़ों रुपए की भूमि को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराकर नगरपालिका अफजलगढ़ को सौंप दिया गया है। वहीं इस कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दे कि ये कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित नचना नदी का मामला है जहाँ भूमाफियाओं ने नगर पालिका की करोड़ो रूपये की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया था जिसे आज एसडीएम धामपुर मनोज कुमार ने डीएम के आदेश पर कब्जा मुक्त कराकर नगर पालिका को सौप दिया है। इस बडी कार्यवाही से जनपद के भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।