हे ग्राम देवता नमस्कार सोने चांदी से नहीं तुमने मिट्टी से किया प्यार

हे ग्राम देवता नमस्कार सोने चांदी से नहीं तुमने मिट्टी से किया प्यार

चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर सफलतापूर्वक भव्य रूप से आयोजित हुआ किसान सम्मान समारोह

चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीन का मालिकांना हक दिलवाया- जिला पंचायत अध्यक्ष

चौधरी चरण सिंह जी ने भारत को विकास के नये रास्ते पर लाने का कार्य किया-जिलाधिकारी

रिपोर्ट, शमीम अहमद संपादक
बिजनौर । हे ग्राम देवता नमस्कार सोने चांदी से नहीं तुमने मिट्टी से किया प्यार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के 120वे जन्म दिवस के अवसर पर नुमाइश ग्राउण्ड में आयोजित किसान सम्मान समारोह का शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साकेन्द्र प्रताप सिहं, मा0 विधायक श्रीमति सूचि मौसम चौधरी व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने परिसर में लगाये गये करीब 50 स्टालों का एक-एक कर मुआयना व उसकी सराहना की। इस अवसर पर जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय व ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले 89 किसानों को शाल ओढाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना) कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी/किसान मेले में मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साकेन्द्र प्रताप सिहं ने किसान मेले का शुभारम्भ फिता काटकर किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के रत्नों में से एक है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान मसीहा थे। उनकी स्वतंत्रा आन्दोलन में बडी भूमिका रही। वह विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंत्री व प्रधानमंत्री भी रहे। वह विज्ञान के स्नातक भी रहे व उन्होंने वकालत भी की।

उन्होंने किसानों को उनकी जमीन का मालिकांना हक भी दिलवाया। उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह की हर बात समय की कसोटी पर खरी उतर रही है, उनका सारा जीवन किसान, मजदूरों, दलीतों व आमजन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि किसान ग्राम देवता है तो वह अपने देवत्व को भी समझे। उन्होंने कहा कि उर्वकों का उपयोग घटा कर प्राकृतिक खेती को अपनायें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मा0 विधायक सदर श्रीमति सूचि मौसम चौधरी जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व से एक आचरण ही अपना लें तो व्यक्तित्व मे सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का व्यक्तित्व व आचरण महान था। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि किसान पढ लिख कर किसी भी उच्च पद को प्राप्त कर सकता है लेकिन हर कोई किसानी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व की वह किसान परिवार में जन्मी है।

जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मिकि ने चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने कृषि के महत्व को समझाने का कार्य किया उन्होंने कहा कि मा0योगी जी की सरकार में किसान को रात में खेतों पर नही जाना पडता है। उन्होंने कहा कि सभी जल का महत्व समझें तथा उसके संरक्षण को बढावा दें। उन्होंने कहा कि धरती को सोना कैसे बनाना है इस पर विचार की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी उमेंश मिश्रा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने भारत को विकास के नये रास्ते पर लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम लोग आज इक्कठे हुये है एक ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करने के लिए जिसने खेती व किसानी को पहचान दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह किसान के बेटे हैं और किसानी से उन्हें लगाव है। उन्होंने कहा कि उन्हें खेती व किसानी को बढाने की प्रेरणा बिजनौर से ही मिली। उन्होंने कहा कि यह पावन भूमि है, मालन नदी व मां गंगा नदी की भूमि है। उन्होंने कहा कि बिजनौर में हमारी तैनाती हमारे लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने नयी दिल्ली में बिजनौर के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि लोग बिजनौर के बारे में जानना चाहते थे। उन्होंने कहा कि खेती की दिशा व दशा सुधारने के लिए उन्होंने जनपद के प्रगतिशील किसानों के चर्चा भी की। उन्हांेने कहा कि भौतिकता वाद के कारण जमीन की उर्वरकता कम न हों इसलिए किसान प्राकृतिक खेती व कृषि विवधिकरण को अपनायें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजनौर के किसान सबसे ज्यादा प्राकृतिक खेती कर रहे है।

उन्होंने कहा कि खाडी देशों सहित अन्य देशो में गुड, सिरका व हल्दी बिजनौर के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजनौर के किसानों द्वारा बनाये गये सिरके व अन्य उत्पाद अमेजॉन पर बिक रहे है। उन्होंने कहा कि बिजनौर की भूमि महात्मा विदुर व भरत की भूमि है जिनके नाम पर इस देश का नाम भारत पडा। उन्होंने कहा कि बिजनौर का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की 03 लडकियां आईएस बनी। युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके व उच्च पदों पर आसिन रहने के बाद भी खेती को अपना रहे है। उन्होंने भारत की खेती व खलियान को नयी दिशा देने वाले चौधरी चरण सिंह जी को नमन किया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि गोबर व गौ मूत्र आधारित खेती भूल रहे है। उन्होंने कहा कि पहले बीज से फल व फल से बीज होते थे लेकिन अब यह परम्परा खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है गांय को घर से न निकालें। उन्होंने कहा कि जो अपनी मां को घर से निकालता है उसको ग्राम देवता कहलाने का हक नहीं। उन्होंने कहा कि ज्यादा उर्वरक व रसायन का प्रयोग भूमि की उर्वरा शक्ति को प्रभावित करता है।

भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष खेम सिंह ने प्राकृतिक खेती को आधार मानकार कार्य करने के लिए कहा।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसान विजयपाल सिंह व महिला किसान जरिफन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कृषि वैज्ञानिक डा0 के0के0 ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाये। उन्होंने फसल के बचाव खरपतवार व बीजों का समय से चयन व तैयारी के विषय में विस्तार से बताया।

कृषि विज्ञानिक डा0 प्रतिभा गुप्ता ने उद्यान खेती के फायदे बताये। उन्होंने कहा कि यह किसानों आय दो गुनी करने मे सहायक हो सकती है।

उप कृषि निदेशक गिरिश चन्द्र ने कहा कि उन्नत खेती, संपन किसान, कृषि विवधीकरण ही समाधान। उन्होने कहा कि गरीब, शोसित व किसानों के मसिहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता ग्रामों से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा देश में 10 हजार कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) गठन का लक्ष्य है जिसके सदस्य किसान होगें और उन्हें फायदा होगा।

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने कहा कि मत्स्य उत्पादन भी एक फायदे का सौदा है। उन्होंने कहा कि विश्व में 32.5 प्रतिशत मत्स्य उत्पादन कर चीन प्रथम स्थान पर है तथा भारत 7.5 प्रतिशत मत्स्य उत्पादन कर विश्व में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्पादन से 01 करोड लोगों को भारत में रोजगार से जोडा है।

कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा फार्म मशीनरी बैंक जिसमें टैªक्टर व अन्य कृषि यन्त्र आते है की चाबी 05 एफपीओं को दी जिसमें एनबीडी फामर्स प्रो0क0लि0 ग्राम हरेवली विकास खण्ड नजीबाबाद, सत्या फार्मर प्रो0क0लि0 ग्राम पूरनपुर नगंला विकास खण्ड नूरपुर, उन्नति प्लस प्रो0क0लि0 ग्राम राहू नगंली विकास खण्ड नुरपुर , बालावली गंगे फामर्स प्रो0क0लि0 ग्राम सबलगढ, विकास खण्ड नजीबाबाद व हल्दौर फैड प्रो0क0लि0 ग्राम अगरी विकास खण्ड हल्दौर है, की चाबी सौपी गयी।

कार्यक्रम में जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय व ब्लॉक स्तर प्रथम आये 89 किसानों को शाल ओडाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। जनपद स्तर पर प्रथम को रूपये 07 हजार, द्वितीय को 05 हजार तथा ब्लॉक स्तर पर आये प्रथम को रूपये 02 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते मंे भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: