अशोक कुमार त्यागी अध्यक्ष व हिरेंद कुमार महासचिव निर्वाचित हुए

अशोक कुमार त्यागी अध्यक्ष व हिरेंद कुमार महासचिव निर्वाचित हुए

रिपोर्ट, आफसार सिद्दीकी

नगीना। बार एसोसियेशन नगीना कार्यकारिणी के लिए हुए वार्षिक चुनाव में 52 मतों से अशोक कुमार त्यागी अध्यक्ष व 68 मतों से हिरेंद कुमार महासचिव निर्वाचित हुए।

बार एसोसिएशन वर्ष 2023 कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव पीठासीन अधिकारी चौधरी विजयपाल सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में 283 मतदाताओं में से 279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी ने मतगणना के बाद घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर हुए मतदान में अशोक कुमार त्यागी को 164 मत मिले जबकि मौ० शकील को 112 मत मिले, 52 मतों से अशोक कुमार त्यागी अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। महासचिव पद पर हिरेन्द्र कुमार को 163 मत जबकि नवेद इकराम को 95 मत मिले, 68 मतों से हिरेंद्र कुमार महासचिव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र कुमार को 114 मत जबकि दीपक कुमार जोशी को 115 मत मिले, 1 मतों से दीपक कुमार जोशी ने विजय हासिल की। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर नरेन्द्र कुमार को 108 मत जबकि धर्मेन्द्र कुमार को 166 मत मिले, 58 मतों से धर्मेंद्र कुमार निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर भोगेन्द्र सिंह को 128 मत जबकि मौ० अहसान को 150 मत मिले, 22 मतों से मोहम्मद अहसान विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह को 141 मत, जबकि असलूब अहमद को 136 मत मिले, 5 मतों से जयपाल सिंह विजयी हुए। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर क्रमशः महबूब हसन अंसारी 126 मत‚ ओमप्रकाश 197 मत‚ तुफैल अहमद 121 मत प्राप्त कर विजयी हुए।
सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर क्रमशः पीयूष कुमार विश्नोई ने 181 मत‚ विकास कुमार ने 110 मत‚ अभिनय कुमार ने 125 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। पीठासीन अधिकारी चौ० विजयपाल सिंह ने बताया कि चुनाव संजय शर्मा काकू, संदीप राठौर, चंद्रपाल सिंह सैनी, पुष्पेंद्र पाल सिंह‚ हेमंत कुमार, ऋषि पाल सिंह, नईम अहमद, चंद्रपाल सिंह, बलराम सिंह, बार एसोसिएशन लिपिक आदि की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: