सुबह की सैर पर घर से निकली महिला की सड़​क हादसे में दर्दनाक मौत

सुबह की सैर पर घर से निकली महिला की सड़​क हादसे में दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे ब्यूरो
, रामनगर। यहां मार्निंग वॉक के लिए घर से निकली महिला को आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में आज रविवार की सुबह रामा मंदिर रोड, नंदा लाइन निवासी सीमा लटवाल उम्र 40 वर्ष पत्नी नरेंद्र लटवाल वर्ष आज सुबह कोसी बैराज से बैलगढ़ मार्ग पर सुबह की सैर पर निकली थीं। इस बीच यहां किसी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा रामनगर-हल्द्वानी मार्ग में बेलगढ़ चौकी के पास हुआ। जिसके बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस बीच स्थानीय लोग मदद को दौड़े। सीमा को गंभीर हालत में निकटवर्ती अस्तपाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से उनके परिजनों का रो-रोक बुरा हाल बना हुआ है। इलाके में शोक की लहर है। इधर मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: