पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने किया बूबु टाइल्स मार्बल शोरूम का उद्घाटन

पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने किया बूबु टाइल्स मार्बल शोरूम का उद्घाटन

रिपोर्टर, मुजाहिर खान
लालकुआँ बिंदुखत्ता। क्षेत्र के काररोड बाजार में बुधवार को सोमानी टाइल्स के अधिकृत शोरूम बुबू टाइल्स, मार्बल एंड पेंट्स का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने फीता काटकर किया।पूर्व मंत्री श्री दुर्गापाल ने कहा कि बिंदुखत्ता में इस तरह के सुसज्जित टाइल्स मार्बल के शोरूम की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस शोरूम के खुलने से यहां के लोगों को बेहतर क्वालिटी का टाइल्स मार्बल की खरीदारी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
वहीं शोरूम के संचालक राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि शोरूम में बेहतर क्वालिटी की टाइल्स मार्बल व ग्रेनाइट के साथ-साथ बर्जर कंपनी का पेंट्स भी उपलब्ध है। शोरूम में ग्राहकों को होलसेल मूल्य पर बाजार से सस्ते दर पर टाइल्स मार्बल और ग्रेनाइट पेंट्स उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पूर्व विधायक नवीन दुमका सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार दिनेश जोशी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी हेमवती नंदन दुर्गापाल बलवंत सिंह दानू सुशील यादव भुवन प्रसाद दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी नवीन पपोला प्रवीण शर्मा रिंकू पाठक अशोक जोशी सुभम अंडोला सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: