विधायक अशोक कुमार राणा ने किया पौधा रोपण
रिपोर्ट, नितिन जुनेजा
स्योहारा ब्लॉक के अन्तर्गत अकबरपुर आशा उर्फ हरोली में स्थित तालाब में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अथिति क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरे उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है उसी क्रम में आज स्याहारा ब्लॉक की न्याय पंचायत अकबरपुर आशा उर्फ हरोली में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने बताया कि प्रकृति को शुद्ध एवम् सुन्दर बनाने में पेड़ो का विशेष योगदान रहा है।मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा साथी पेड़ ही है जो निरंतर हमें ऑक्सीजन प्रदान कर हमारी प्राणों की रक्षा करते है।अंधाधुन पेड़ो के कटान पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जहा भी पेड़ कट रहे हो उतने एवम् उससे ज्यादा पौधो को दुबारा रोपित अवश्य किया जाना चाहिए।वहीं ब्लॉक प्रमुख उज्वल चौहान ने पौधा रोपित करते हुए कहा कि पेड़ो से हमें प्राण वायु प्राप्त होती है।पेड़ो से पर्यावरण स्वच्छ एवम् शुद्ध रहता है।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधो को रोपित करने की अपील की।इस दौरान तकरीब 300 पोधे लगाए गए।इस दौरान भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा,ब्लॉक प्रमुख उज्वल चौहान, खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश ,करुणा चौहान ,ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार,माधव राणा, ग्राम प्रधान पति निजामुद्दीन सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।