नूरपुर ब्लॉक प्रमुख एवम् वरिष्ठ भाजपा नेता आकांक्षा चौहान ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट,नितिन जुनेजा
नूरपुर। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत नूरपुर ब्लॉक प्रमुख एवम् वरिष्ठ भाजपा नेता आकांक्षा चौहान ने प्रतिएक गांव ,नगर सहित अधिकांश स्थानों पर पहुंचकर पौधा रोपित करने एवम् समस्त ग्राम प्रधानों,बीटीसी सदस्य,ग्राम पंचायत सदस्य आदी को पौधा का वितरण कर समस्त क्षेत्रवासियों से पौधा रोपित करने की अपील की।इस दौरान न्यूज इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित वृक्षारोपण आंदोलन 2022 व्रक्षा रोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत वह पूरी जी जान से नूरपुर क्षेत्र के प्रतियेक गांव में पहुंचकर पौधा रोपण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश क्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है उसी क्रम में वह भी समस्त ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर प्रतिएक क्षेत्रवासियों से पौधा रोपित करने की अपील करते हुए उन्हें पौधों का वितरण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि हरा भरा वातावरण एवम् हरियाली ही मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव होता है।हरे भरे वृक्षों से निकलने वाली ऑक्सीज से मनुष्य के प्राणों का संचार होता है।हरा भरा वातावरण ही प्रथ्वी का सबसे बड़ा आभूषण है।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से कम से कम एक पौधो रोपित करने का आवाहन किया।