
एजुकोल दी गर्ल्स स्कूल में श्रमिक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
धामपुर। एजुकोल दी गर्ल्स स्कूल में श्रमिक दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने श्रमिकों से संबंधित भाषण, पोस्टर, नारा लेखन के माध्यम से श्रमिकों के योगदान के प्रति अपनी कलाज्ञता को चार्ट पर उकेरा। बाद में विद्यालय के प्रबंधक डा. लोकेंद्र सिंह ने देश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में श्रमिकों के योगदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही दैनिक जीवन में श्रमिकों के प्रति सम्मान करने और उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान को याद रखने का आहवान किया। प्रधानाचार्या अनुराधा गुप्ता ने संगठन के लिए कर्मचारियों की मेहनत का महत्व बहुत अधिक है। जिसके चलते उनका समान रूप से सम्मान करना चाहिए। अंत में विजेता प्रतिभागियांे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।