
नगीना पुलिस द्वारा 01 माह की नवजात बच्ची का अपहरणकर्ता आरोपी नाना को किया गिरफ्तार
एसपी धर्मवीर सिंह ने दी पत्रकारों को जानकारी
न्यूज इण्डिया टुडे
बिजनौर। थाना नगीना पुलिस द्वारा 01 माह की नवजात बच्ची का अपहरणकर्ता आरोपी नाना गिरफ्तार।
बता दे कि कसीम अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी कस्बा व थाना नगीना (रिक्शा चलाता है) अपने 04 बच्चों के साथ अपने घर पर सो रहा था। रात्रि में उसकी छोटी पुत्री (उम्र 01 माह) का किसी के द्वारा अपहरण कर लिया। इस सम्बन्ध में थाना नगीना पर *मु0अ0सं0 129/22 धारा 363/370 भादवि0* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*आज दिनॉक 28.04.2022 को थाना नगीना पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुये प्रकाश में आये अभियुक्त जफर उम्र 56 वर्ष निवासी कस्बा व थाना नगीना हाल निवासी रानी गार्डन थाना गीता कॉलौनी नई दिल्ली को चेकिंग के दौरान नगीना बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में किराये पर रहता है। उसी के पढ़ोस में खुशबू व उसका पति सुबोध कर्मकार निवासी कटियार बिहार भी रहते थे। इसी दौरान उसके खुशबू से प्रेम सम्बन्ध हो गये। खुशबू के कोई सन्तान नहीं थी तथा उसने बच्चा लाने के लिये जफर से कहा। *जफर द्वारा अपनी ही पुत्री मुमताज जो नगीना में अपने पति व बच्चो के साथ रहती है जिसके 04 बच्चे है तथा एक बच्ची जो 01 माह की ही है। योजनाबद्ध तरीके जफर द्वारा दिनॉक 19.04.2022 की रात्रि से उसी 01 माह की बच्ची का अपहरण कर खुशबू उपरोक्त को दे दिया।* खुशबू व उसका पति सुबोध बच्ची को लेकर बिहार चले गये। नवजात बच्ची की बरामदगी व पति-पत्नी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगीना के नेतृत्व में 02 टीमें गठित की गयी है।