यूपी में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूलकल स्कूलों में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव टेलीकास्ट

यूपी में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूलकल स्कूलों में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव टेलीकास्ट

(शमीम अहमद)

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सभी स्कूल बुधवार यानी 23 अगस्त की शाम को 1 घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। यह पहला ऐसा अवसर है। जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 5:30 तक चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन कर इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

यूपी में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूलकल स्कूलों में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव टेलीकास्–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: