सारस के बाद अब बाज से दोस्ती को लेकर सुर्खियों में आरिफ,बाज घर छोड़ने को नहीं तैयार

सारस के बाद अब बाज से दोस्ती को लेकर सुर्खियों में आरिफ,बाज घर छोड़ने को नहीं तैयार

ब्यूरो रिपोर्ट

अमेठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी में आरिफ और सारस की दोस्ती सुर्खियों में रही थी।इस मामले में जमकर राजनीति भी हुई।सारस के साथ दोस्ती को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आरिफ एक बार फिर पक्षी प्रेम की वजह से सुर्खियों में हैं।सारस के बाद आरिफ को चोटिल अवस्था में एक बाज मिला है।बाज आरिफ का घर छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है।साथ ही आरिफ के साथ बाज की गहरी दोस्ती हो गई है।अब बाज आरिफ के परिजनों के साथ घुलमिल गया है।

जिले के जामो विकासखंड के मंडखा गांव के रहने वाले आरिफ की दोस्ती एक चोटिल बाज से हो गई है।आरिफ को बाज चोटिल अवस्था में एक महीने पहले मिला था।बाज का इलाज कराने के बाद आरिफ ने उसको छोड़ दिया था,लेकिन बाज आरिफ का घर छोड़कर जाने को तैयार नहीं है और आरिफ और बाज की दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है।

बाज की दोस्ती को लेकर आरिफ ने बताया कि सारस के जाने के बाद यह बाज हमको चोटिल अवस्था में मिला।इसका इलाज कराने के बाद उसको छोड़ दिया था,लेकिन यह मुझे छोड़कर नहीं जा रहा है।यह दिन भर घर के आसपास रहता है।कहीं जाता नहीं है।आरिफ ने कहा कि सारस को हमसे अलग कर दिया गया था।यह राजकीय पक्षी नहीं है।इसलिए शायद अलग न हो और प्रेम की कोई भाषा नहीं होती है।

*आरिफ और सारस कैसे बने थे दोस्त*

बता दें कि आरिफ तब सुर्खियों में आ गए जब एक सारस पक्षी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी थी।दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा हुई।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मंडखा जाकर आरिफ और सारस से जाकर मुलाकात की थी।इस मामले का चर्चा में आने पर प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर सारस को उसके प्राकृतिक वास समसपुर पक्षी विहार (रायबरेली) में छोड़े जाने की अनुमति मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: