
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए
रिपोर्ट, ए, के,दक्ष
नहटौर। आज बुधवार को जनता इंटर कॉलेज आंकू पहुंची पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पुलिस टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। तथा यातायात नियमों से अवगत कराया।
आज बुधवार को जनता इंटर कॉलेज आंकू में मिशन शक्ति फेज 3 के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक रेनू पवार तथा महिला कांस्टेबल निश्चल सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि कोई भी समस्या होने पर तुरंत ही हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश के मुखिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत किसी भी विपरीत परिस्थिति में उन्हें तत्काल सहायता कराई जाएगी। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा के विषय में भी जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि दो पहिया बहान पर हेलमेट लगाएं। तथा बहान चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें। इसके साथ ही छात्राओं से परिजनों में अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य में महकार सिंह, राकेश कुमार, करणवीर सिंह आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।