इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का राष्ट्रपति भवन में भव्य कार्यक्रम: महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को यूपी आने का दिया न्योता
शमीम अहमद न्यूज़ इंडिया टुडे
लखनऊ । प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश की प्रमुख समाज सेवीका डॉक्टर हिमा बिंदु नायक ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात कर उन्हें उत्तर प्रदेश में आने का न्योता दिया एवं कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा द्वारा बहुत ही बेहतरीन सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एजीएम मैं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुरमू जी ने अपने उद्बोधन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वॉलिंटियरो विशेष रूप से कोविड-19 के दौरान उनकी सेवाओं की चर्चा की और सराहना की उन्होंने कहा कि देश को जब भी आपदाओं में सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है रेड क्रॉस सोसाइटी के वालंटियर सबसे आगे आकर अपनी सेवाएं देते हैं विशेष रुप से रक्तदान करके लोगों को जीवन देने का काम रेड क्रॉस सोसाइटी करती है रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनसुख मांडवीया ने भी अपने उद्बोधन में रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना की भारतवर्ष के सभी राज्यों से आए माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी जनरल आर के जैन ने पूरे वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की साथ ही सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित भी किया इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव एवं राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य डॉ हिमा बिंदु नायक ने यूपी के 24 सदस्यों के साथ एजीएम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम के उपरांत माननीय राष्ट्रपति महोदय से मिलकर उन्हें उत्तर प्रदेश आने का आग्रह भी किया तथा उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों की भी चर्चा की चर्चा भी की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की प्रमुख समाज सेवीका एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक से बढ़कर एक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा उत्तर प्रदेश के तमाम नागरिक करते हैं एवं सभी सहयोग भी करते हैं राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करके लखनऊ पहुंची श्रीमती हिमा बिंदु नायक का इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर्स एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की राज्य महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया गया एवं आभार जताया गया