
अयोध्या मेयर प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा के समर्थन में उतरे कई वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ता
रिपोर्ट, अवधेश कुमार
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी को झूठा , दंगाई ,जातिवादी, और विकास विरोधी पार्टी बताने वाले और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह जी के विरुद्ध गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को आज भाजपा के ही शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या महापौर (मेयर) पद पर राज्याभिषेक करने की तैयारी कर ली है.
भाजपा से महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी जी को कांग्रेस की सरकार में विकास दिखाई देता है। यह बात त्रिपाठी जी स्वयं मानते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचारी तक बोल दिया।
यह भी कह दिया कि भाजपा की सोच विकास की नहीं है और कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अयोध्या, उत्तर प्रदेश सब बदहाल है ।
और आज बड़े दुख के साथ अयोध्या के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को और संपूर्ण भारतवर्ष के भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह सूचित करना पड़ रहा है कि अयोध्या महापौर प्रत्याशी के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इन्हीं का नाम सुझा है । ना जाने किन कारणों के चलते इन्हें भाजपा से अयोध्या मेयर/ महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
अयोध्या मेयर प्रत्याशी बागी भाजपाई शरद पाठक बाबा ने एक कांग्रेसी विचारधारा वाले व्यक्ति को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए अपनी पत्नी अनीता शरद पाठक बाबा का नामांकन निर्दलीय कर दिया है।
शरद पाठक बाबा ने कहा कि अयोध्या से महापौर पद का चुनाव जीतने के बाद उनकी पत्नी अनीता पाठक भाजपा की ही मेयर रहेंगी।
भाजपा नेता शरद पाठक बाबा का यह भी कहना है कि हमारी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा है।
अयोध्या में महापौर के पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में ना ही किसी कांग्रेसी विचारधारा वाले प्रत्याशी को बर्दाश्त किया जाएगा ना ही सभी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान करने वाले किसी को बर्दाश्त किया जाएगा।
साथ ही विभिन्न वार्डो में पार्षद प्रत्याशियों के रूप में किसी माननीय के कृपा पात्र को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
11 मई 2023 को सभी अयोध्यावासी अयोध्या के हित में जवाब अवश्य देंगे।
अब देखना यह है की अयोध्या की श्री राम भक्त जनता चंद दिनों के भाजपाई को अयोध्या का मेयर बनाती है , या किसी हिंदूवादी सच्चे भाजपाई को । ●(साकेत नगर वार्ड) से श्रीमती शोभा शुक्ला माता विकास शुक्ला, ●(चित्रगुप्त नगर वार्ड) से अभिषेक यादव, ●(राम मनोहर लोहिया वार्ड) से दीपक पांडेय, ●(विक्रमादित्य नगर वार्ड) से श्रीमती कुसुम सोनकर माता राजन सोनकर तुलसी जी, ●(जय प्रकाश नारायण वार्ड) से अंकित सोनकर जी, ●(आचार्य नरेंद्रदेव वार्ड) से विवेक सैनी जी, ●(सरदार भगत सिंह वार्ड) से रण विजय तिवारी जी, ●(स्वामी विवेकानंद वार्ड) से दिनेश गुप्ता जी । एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मलित रहे