अफजलगढ़ गौ वृहद संरक्षण केन्द्र पर आयोजित रामचरितमानस का पाठ किया

अफजलगढ़ गौ वृहद संरक्षण केन्द्र पर आयोजित रामचरितमानस का पाठ किया

रिकेन्द्र प्रताप सिंह
अफजलगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आह्वान पर वृहद गौ सरंक्षण केन्द्र अगवानपुर में रामचरितमानस का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
सोमवार को वृहद् संरक्षण केन्द्र अगवानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आह्वान पर रामचरितमानस का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया गया।पूजा अर्चना व रामचरितमानस का पाठ व भजन कीर्तन विनय भार्गव, मुकुल, निशांत व आनंद भटनागर ने विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया तथा भजनो के माध्यम से भगवान राम व बजरंगबली का गुणगान किया। इसके पश्चात गौ संरक्षण केन्द्र के संचालक पंकज बाजपेई ने गौमाता का तिलक कर पूजन किया।इसके पश्चात कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने गौ माता का पूजन कर गौड़ व चारा खिलाया।इस अवसर क्षितिज रस्तौगी, सुशील रस्तोगी , श्रेया रस्तोगी,रीना रस्तोगी, ममता भारद्वाज, तुषार कुमार, लक्षमण सिंह, प्रदीप तथा अजमल हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: