
जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिन्दूखत्ता पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट, मज़ाहिर खान
लालकुआ जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिन्दूखत्ता पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया कार्यकर्ता उन्हें भारी वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाए वही इसे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, बिन्दूखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मंडल प्रभारी संजय दुम्का ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
बताते चलें कि यहां भाजपा जिलाध्यक्ष के बिन्दूखत्ता पहुंचने पर बिन्दूखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में कार्यकार्ताओं ने क्षेत्र में स्वागत जुलूस निकाला इसे पूर्व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजलि देने के बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वहा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकार्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके उपर केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचने और धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करें। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद दानू ने किया। स्वागत करने वालों मे वरिष्ठ भाजपा नेता भरत नेगी, किशन गिरि गोस्वामी, लक्ष्मण जग्गी,जगदीश पंत, युवा नेता देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश आर्य मौजूद रहे।