
भाजपा अनुसूचित मोर्चा का बस्ती सम्पर्क अभियान शुरू”नगला में भाजापाईयों ने किया स्वागत
रिपोर्टर, मजाहिर खान
पन्तनगर /लालकुआं।,केन्द्रीय नेतृत्व के आहृवान पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य कि अगुवाई में बस्ती सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम आज पन्तनगर क्षेत्र के नागला में आयोजित किया गया जिसमें पहुचे भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एंव अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया वही कार्यक्रम कि अध्यक्षता किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की ।इधर का कार्यक्रम आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि द्वारा किया गया।
इस मौके पर भाजपा वाक्ताओ ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आहृवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर से 26 नवम्बर संविधान दिवस सेवा पखवारा के रूप में मनाया जा रहा इसी के तहत पूरे देश कि 70 हजार अनुसूचित बस्ती और गांवों में बस्ती सम्पर्क अभियान के माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी अभियान को सफल बनने के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य कि अगुवाई में प्रदेश कि 3 हजार अनुसूचित बस्तियों में बस्ती सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उनके द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दी जा रही है साथ ही अभियान में लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण का भी प्रयास किया जा रहा है।
इधर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि आज बस्ती संम्पर्क अभियान कि शुरुआत लालकुआ विधानसभा क्षेत्र से कि गई जो किच्छा, सितांरगज,नानकमत्ता, खटीमा से होते हुऐ चांपावत में समाप्त होगी जिसके बाद कल से अन्य विधानसभाओं में भी अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी विकास कार्य हो रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मजबूत नेता बताया।