मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
दीपावली पर कर्मचारियों को मिल सकती है सौगात
रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक देहरादून सचिवालय में की गई। इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक कई फैसले लिये गये। इस बैठक में कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी इस कैबिनेट बैठक पर अपनी नज़रे लगाये बैठे हैं।
बता दे कि बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में की गई। राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है।
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राजस्व पुलिस में संशोधन को लेकर भी आज कोई फैसला आ सकता है। जिसके बाद प्रदेश में पटवारी लेखपाल व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।