आ भी जा ओ पिया; हिंदी फिल्म पोस्टर और पेड़ बचाओ अभियान लॉन्च

आ भी जा ओ पिया; हिंदी फिल्म पोस्टर और पेड़ बचाओ अभियान लॉन्च

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे

मुंबई । प्राप्त समाचार के अनुसार करण समर्थ (आयएनएन भारत मुंबई) – मुंबई में सुप्रसिद्ध अंधेरीचा राजा के आशीर्वाद से कलाकार देव शर्मा, स्मृति कश्यप ने पेड़ बचाओ अभियान के लॉन्च के साथ अपनी आनेवाली हिंदी फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” का पोस्टर किया जारी।

फ़िल्म यारियां फेम देव शर्मा और स्टार प्लस के सीरियल विद्रोही से मशहूर हुई अभिनेत्री स्मृति कश्यप ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म आ भी जा ओ पिया; के पोस्टर लॉन्च के मौके पर पेड़ बचाओ अभियान की भी शुरुआत की। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अंधेरीचा राजा गणपति पंडाल मे फ़िल्म के निर्माता बिनय मेहता और निर्देशक राजेश हरिवंश मिश्रा भी मौजूद थे।अंधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेने के बाद कलाकारों और निर्माता निर्देशक ने सेव द ट्री; कम्पैन के तहत सभी को तुलसी पौधे का गमला भेंट किया और पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत गमले पर एक पट्टी बांधकर पेड़ को बचाने का संकल्प लिया।

फ़िल्म आ भी जा ओ पिया, इस 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फ़िल्म के निर्माता बिनय मेहता, उमेश राणा, शंभु मेहता, आनंद माथुर हैं। पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर के सेरा सेरा के मिस्टर क्लाइड भी मौजूद थे।

निर्माता बिनय मेहता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अंधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेकर यहां से हमने फ़िल्म का प्रोमोशन स्टार्ट किया है। यह एक प्यारी सी कहानी है जो दिलों को छू लेगी। आज के समय मे पेड़ पौधों को बचाने की जरूरत सबसे अधिक है, इसलिए हमने पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए इसका पोस्टर लॉन्च किया है।

बॉलीवुड ऐक्टर देव शर्मा ने बताया कि माना जाता है कि अंधेरीचा राजा से जो भी इच्छा मांगी जाती है, वह पूरी होती है। हमारे लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है कि यहां हमारी फ़िल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया।

फ़िल्म के संगीतकार आशुतोष सिंह और गायक सोनू निगम, पलक मुच्छल जैसे जाने-माने कलाकार हैं।

तमिल सीरियल; रोजा फेम ऐक्ट्रेस स्मृति कश्यप भी अपनी बॉलीवुड में एंट्री के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि, आ भी जा ओ पिया; एक खूबसूरत फिल्म है, इसका अच्छा संगीत और स्टोरीलाइन भी बेहतर है। को-एक्टर देव के साथ केमिस्ट्री काफी अच्छी रही। पेड़ों को बचाने का जो अभियान शुरू किया गया है, वह मौजूदा दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

फ़िल्म में मनोरंजन का तमाम साधन है वहीं एक महत्वपूर्ण सन्देश यह है कि, फ़िल्म पेड़ बचाने का संदेश देती है। आज वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि पेड़ को कटने से बचाएं, नए पौधे लगाएं। इसी अच्छी भावना के साथ हमने आ भी जा ओ पिया; का प्रोमोशन कम्पैन शुरू कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: