
भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
रिपोर्ट, रविनाथ
धामपुर। भारतीय किसान संघ की एक बैठक हुई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को उप जिलाधिकारी धामपुर बिजनौर के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया जिसमें भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश सरकार से निम्नलिखित मांग करता है-
1. निराश्रित पशुओं (गौ वंश) की उचित व्यवस्था की जाये।
2. चुनावी वायदे के अनुरूप किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली दी जाये। परन्तु चुनाव जीतने के बाद सरकार अपना वादा पूरा करने के बजायें नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य कर रही है।
3. पैराई सत्र 2022-23 के लिए समस्त चीनी मीलें 15 अक्टूबर तक चलानी सुनिश्चित की जायें। बकाया भुगतान शीघ्र दिलाया जायें।
4. गन्ने का भाव 450 रू0 प्रति कुन्तल मील चलने से पहले घोषित किया जाये और गन्ना भुगतान किसानों को गन्ना एक्ट के अनुसार 14 दिन के अन्दर दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये।
5. बैंक बंधक कृषि भूमि का दाखिल खारिज रोकने के बजाये रजिस्ट्रार द्वारा बैनामें पर ही
रोक लगाई जाये ताकि क्रेता किसान किसी समस्या में ना फसें।
भारतीय किसान संघ पूर्ण आशा करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार उपरोक्त मांगों को किसान हित का ध्यान रखते हुए शीघ्र पूरा करेगी, अन्यथा किसान संघ आन्दोलन करने के लिए विवश होगा। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष धर्मपाल जी जिला मंत्री राजकुमार जी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार जी जिला राजस्व प्रमुख राहुल कुमार जी विद्युत प्रमुख देवेंद्र दत्त शर्मा जी जिला युवा प्रमुख निपेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जी ब्लॉक युवा प्रमुख राजीव कुमार जी आदि किसान उपस्थित रहे