
दस दिवसीय सर्वे सटटा प्रदर्शन मेले का विधायक अशोक राणा ने किया उदघाटन
धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति लि0 धामपुर (बिजनौर) के दिनांक 15.09.2022 से 25.09.2022 तक चलने वाले दस दिवसीय सर्वे सटटा प्रदर्शन मेले का आज दिनांक 15.09.2022 को विधायक अशोक कुमार राणा द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया। मौके पर सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि0 धामपुर श्री मनोज कुमार कौन्ट, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री अमित कुमार पाण्डेय ,वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक श्री मनोज चौहान , गन्ना पर्यवेक्षकगण, समिति कर्मचारी एवं शुगर मिल के कर्मचारी के साथ सैकड़ो कृषकबन्धु उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कृषको की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर समय से निष्तारण कराये। मेले का निरीक्षण उप गन्ना आयुक्त मण्डल मुरादाबाद श्री अमर सिंह द्वारा भी किया गया। उप गन्ना आयुक्त महोदय ने कृषकों की मेले में प्राप्त शिकायतों रजिस्टर में पंजीकृत करके समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सर्वे सटटा प्रदर्शन मेले में चीनी मिलवार ,सर्किलवार 35 काउन्टर लगाये गये है। प्रत्येक काउन्टर पर गन्ना परिषद/ समिति कर्मचारी एवं एक कर्मचारी सम्बन्धित चीनी मिल का लगाया गया है। सभी कृषको का कच्चा कैलेण्डर वितरण किया गया एवं कृषकों का सर्वे सटटा सम्बन्धित समस्त आंकड़े ईगन्ना एप पर भी ऑनलाईन प्रदर्शित हो रहे है। सभी काउन्टर पर गन्ना कृषकों के सर्वे एवं सटटे से सम्बन्धित सभी अभिलेख उपलब्ध कराये गये है विभागीय अधिकारियों ने कृषक बन्धुओ से अपील किया कि सभी कृषक बन्धु अपने सर्वे एवं सटटे से सम्बन्धित समस्त आंकड़ों को भली-भॉति देख ले । ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि कृषको के कुल कृषि योग्य भूमि के गाटावार आंकड़े भी फीड कराये गये है। जिसे प्री-कैलेण्डर में प्रदर्शित किया गया है। कृषक ब�