प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, बाहर से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए

प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, बाहर से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए

 

 

 

शमीम अहमद

स्योहारा। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर स्योहारा नगर में धूमधाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का नगर में लगभग एक दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया। गतका दल में शामिल युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। कीर्तन का आरंभ लंगर के बाद पंजाबी धर्मशाला से किया गया। धर्मशाला से यह जुलूस गुरुद्वारा रोड, बड़ा बाजार, जुमेंराज का बाजार धामपुर रोड, मिल रोड, पीर का बाजार से होता हुआ निकाला गया। नगर कीर्तन को आगे बढ़ाने से पहले ही सिख श्रद्धालुओं द्वारा सड़क पर पानी से छिड़काव किया गया और झाड़ू लगाते हुए आगे बढ़ते हुए महिलाएं चल रही थी। साथ ही में पुष्पों की वर्षा भी की जा रही थी। नगर कीर्तन में फूलों से सजी वाहन पर गुरु ग्रंथ जी की सवारी आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी जिस पर प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। कीर्तन में शामिल गतका दल के युवक हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में अध्यक्ष गुरु सिंह सभा अवतार सिंह, अरविंदर सिंह काका, संरक्षक सरदार एच एस कालरा, खजांची सतनाम सिंह के निर्देशन में जुलूस निकाला गया। इस नगर कीर्तन में कांठ, मुरादाबाद, काशीपुर, ठाकुरद्वारा, अफजलगढ़, धामपुर, राजा का ताजपुर, नूरपुर आदि के सिख संगठनों ने भी हिस्सा लिया।

नगर कीर्तन का स्वागत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सरदार अवतार सिंह, युवा एकता समिति की तरफ से अकरम अंसारी व फैसल ज़ैदी, नगर अध्यक्ष शेख फैसल वार्षिक रमन मेटरनिटी नर्सिंग होम की ओर से डॉक्टर हरविंदर सिंह कालरा, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष चौधरी फ़हीम उर रहमान, सामाजिक संस्था स्योहारा यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने किया। इसके अलावा कई जगहों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: