लो आ गई एक और खुशखबरी, इस रूट पर अब 15 मिनट पहले ही सफर पूरा कर लेगी वंदे भारत

लो आ गई एक और खुशखबरी, इस रूट पर अब 15 मिनट पहले ही सफर पूरा कर लेगी वंदे भारत

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय रेलवे एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च कर रहा है। अब तक सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। अब और अधिक रूटों पर ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे जनता को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

 

अन्य ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचा देती है। इसकी स्पीड अन्य सभी ट्रेनों से ज्यादा होती है। अब यशवंतपुर-काचेगुडा वंदे भारत एक्सप्रेस 15 मिनट पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर लेगी, जोकि इस रूट पर चलने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यह दूरी ट्रेन 8 घंटे और 15 मिनट में तय करेगी, जबकि पहले यह दूरी 8 घंटे और 30 मिनट में तय होती थी। यानी कि अब इस रूट की वंदे भारत और तेज गति से चलेगी।

‘डेक्कन हेराल्ड’ के अनुसार, ट्रेन संख्या 20703 काचीगुडा से सुबह साढ़े पांच बजे के बजाय 5.45 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। अन्य स्टॉपेज का समय महबूबनगर (सुबह 6.54/6.55 बजे), कुरनूल सिटी (सुबह 8.29/8.30 बजे), अनंतपुर (सुबह 10.29/10.30 बजे), और धर्मवारा (11.14 बजे/11.15 बजे) होगा। वहीं, वापसी के दौरान यह ट्रेन 20704 यशवंतपुर से दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी और रात 11.15 बजे के बजाय रात 11 बजे काचीगुडा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के अन्य स्टॉपेज की बात करें तो धर्मवारा (शाम 4.39/4.40 बजे), अनंतपुर (शाम 5.03/शाम 5.06 बजे), कुरनूल सिटी (शाम 7.19 बजे/शाम 7.20 बजे), और महबूबनगर (रात 9.04/रात 9.05 बजे) होगा।

वहीं, बेंगलुरु को एक और वंदे भारत मिलने जा रही है। यह ट्रेन बेंगलुरु से चलकर कोयंबटूर तक जाएगी। इस महीने के आखिरी में इस ट्रेन को लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी है जो केएसआर बेंगलुरु को सेलम के रास्ते कोयंबटूर जंक्शन तक जोड़ेगी। इससे पहले, रेलवे बोर्ड ने दोनों शहरों के बीच सेमी-हाई-स्पीड चलाने की वाणिज्यिक और परिचालन व्यवहार्यता पर रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में रिपोर्ट सौंपी गई है और रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। एक्सप्रेस ट्रेन को फिलहाल दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में 6 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वंदे भारत में करीब पांच घंटे लग सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: