आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वकीलों ने खत्म किया धरना-प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वकीलों ने खत्म किया धरना-प्रदर्शन

 

कौशांबी। चायल तहसील में आठ दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद समाप्त हो गया। सुबह अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसील के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए मनौरी-तिल्हापुर मोड़ मार्ग जाम लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। गुरुवार से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे।
चायल तहसील बार एसोशिएशन के महामंत्री राजेश्वर सिंह यादव की अगुवाई में अधिवक्ता आठ दिनों से हड़ताल पर थे। बुधवार को आठवें दिन अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद मनौरी-तिल्हापुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। बता दें कि चरवा थाने के पूरे कलापत गांव निवासी अधिवक्ता दिव्यमणि सिंह तहसील चायल में प्रैक्टिस करते हैं। 20 नवंबर को वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलीपुर टाटा गांव के समीप पहले से ही घात लगाकर बैठे दबंगों ने जमीन विवाद में उन पर हमला कर दिया। दबंगों की पिटाई से अधिवक्ता को काफी चोटें आईं थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर चायल के अधिवक्ता आठ दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: