सीओ शुभ सूचित ने मिशन शक्ति फैस चार अभियान के तहत महिला और बालिकाओं को जागरूक किया

सीओ शुभ सूचित ने मिशन शक्ति फैस चार अभियान के तहत महिला और बालिकाओं को जागरूक किया

अफजलगढ़। एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर सीओ शुभ सूचित के नेतृत्व में गांव शिवपुरी में मिशन शक्ति फैस चार अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान महिला और बालिकाओं को किया जागरूक महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में किया जागरूक। रविवार को गांव शिवपुरी के पंचायत घर में सीओ शुभ सूचित, कोतवाल योगेन्द्र सिंह चौधरी,प्रधान पवन देवी, सचिव इरफान अली मंसूरी‌ के नेतृत्व में मिशन शक्ति फैस चार अभियान के तहत बालिकाओं,महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया‌। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ शुभ सूचित ने महिलाओं‌, बालिकाओं,छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वुमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। वही प्रधान पवन देवी ने महिलाओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर नम्बरो पर बेझिझक काॅल करनी चाहिए उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उनके अन्दर आत्म विश्वास को बढ़ाया गया है। थाने में महिलाओं की सुरक्षा सहायता के लिए महिला हैल्प डेस्क बनाया गया है जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा सहायता की जाएगी। वही सचिव इरफान अली मंसूरी ने कहा मिशन शक्ति से महिलाओं को काफी सम्मान मिल रहा है और सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है आज मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओ के लिए मातृ वंदना,कन्या सुमंगला,निराश्रित महिला, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,बीसी सखी,राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में जानकरी दी। इस अवसर पर कोतवाल योगेन्द्र सिंह चौधरी के आलावा हल्का इंचार्ज संदीप कुमार,एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह,प्रधान प्रतिनिधि हेमंत कुमार,सरोज देवी, कमलेश देवी, रीता देवी,राखी, रिया,पिंकी, महिला कांस्टेबल प्रियंका,हरजीत कौर तथा कांस्टेबल नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: