
खो बेराज में पानी आने से ग्रामवासियों की पीड़ा समझते हुए अशोक राणा ने कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह को 2010 में आयी बाढ़ विभीषिका ध्यान दिलाया
रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे संवाददाता
धामपुर। अशोक कुमार राणा जी, मा० विधायक, धामपुर द्वारा आज खो बैराज व रामगंगा नदी में छोड़े जा रहे अत्यधिक पानी से किनारे पर बसे सभी ग्रामवासियों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हुए। मा० कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह जी से 2010 में आयी बाढ़ विभीषिका को ध्यान दिलाते हुए वार्ता की।मा० मंत्री जी के द्वारा उन्हें क्षेत्र की जनता को हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए, सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में विधानसभा का सत्र चल रहा है और विधायक जी सत्र में होने के कारण अपने स्तर से लखनऊ से ही क्षेत्र में अपनी निगाह रखे हुए हैं। उक्त के सम्बंध में उनके द्वारा उमेश कुमार, डी०एम० बिजनौर व मोहित कुमार, एस०डी०एम०, धामपुर से वार्ता की और क्षेत्र के व्यक्तियों को हर सम्भव मदद करने को कहा।