
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश नही हो पाई
रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे संवाददाता
शेरकोट। थाना शेरकोट क्षेत्रान्तर्गत अफजलगढ-शेरकोट 74 हाइवे पर मुबारकपुर कांटे के पास सडक किनारे एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया गया। कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त कराई गई लेकिन उसकी कोई पहचान नही हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। मृतक के चेहरे पर कंटीली झाडियों के निशान प्रतीत हो रहे है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। मृतक नशा करने का आदी प्रतीत होता है, जिसके चलते हाईवे से नीचे ग़ड्ढे में गिरकर मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया गया है। विभिन्न माध्यमों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।