पवन चौहान के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

पवन चौहान के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

रिपोर्ट, न्यूज़ इंडिया टुडे संवाददाता

लालकुआं। मैन बजार स्थित पुर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष पवन चौहान के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, सुभाष नागर,सुखवीर शर्मा, गणेश उप्रेती,हरनाम सिंह, भास्कर पन्त,चन्द्र पाल गुप्ता,रिंकल खुराना, हेमचन्द पंत, सन्तोष सिंह, प्रकाश लोहनी, रोहित गुप्ता,जमील अहमद, देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परमांशु श्रीवास्तव, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र नेहरा,व महिला मोर्चा कि नवनियुक्त अध्यक्ष तारा पांडे का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान नवनियुक्त सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने मौजूद लोगों को भाजपा की नितियों से अवगत कराया और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का आहृवान किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में युवाओं और महिलाओं कि अहम भूमिका होगी उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा एक बीर सत्ता में आयेगी इस अवसर उन्होंने सभी मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया है।
इधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई व उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूती पहुंचेंगे साथी क्षेत्र के लोगों कि छोटी बड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निस्तारण कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: