वर्षों पुरानी विघुतीकरण की समस्या का स्थाई निदान होने पर भाजपा कार्यकार्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर सरकार का आभार जताया

वर्षों पुरानी विघुतीकरण की समस्या का स्थाई निदान होने पर भाजपा कार्यकार्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर सरकार का आभार जताया

रिपोर्ट, मज़ाहिर खान

लालकुआ क्षेत्रीय विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा बिन्दूखत्ता कि बर्षों पुरानी विघुतीकरण की समस्या का स्थाई निदान होने पर आज भाजपा कार्यकार्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर विधायक और सूबे की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।
यहां बिन्दूखत्ता के भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व दर्जानों भाजपा कार्यकर्ता काररोड चौराहे पर एकत्रित हुए जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट और सूबे कि धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट कड़ी मेहनत के चलते बिन्दूखत्ता के हजारों लोगों को राहत मिली है उन्होंने कहा कि विधानसभा के सबसे बड़े बिन्दूखत्ता गांव कि पिछले 15 बर्ष पुरानी विघुतीकरण की समस्या का स्थाई निदान हो गया है उन्होंने इसके लिए विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट और सूबे कि धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है।इस दौरान दर्जानों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: