बिड़ला ग्रुप की अवध चीनी मिल के पेराई सत्र 2022-23 का हुआ शुभारंभ

बिड़ला ग्रुप की अवध चीनी मिल के पेराई सत्र 2022-23 का हुआ शुभारंभ

चीनी मिल अधिकारियों ने गन्ना किसानों के बीच की विधिवत पूजा अर्चना

रिपोर्ट, मो, आलम न्यूज़ इण्डिया टुडे
स्योहारा। जनपद बिजनौर के स्योहारा में बिरला ग्रुप की अवध शुगर मिल में पेराई सत्र 2022 का आज से शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर चीनी मिल अधिकारियों ने गन्ना किसानों के बीच विधिवत पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कराया। हवन यज्ञ के बाद चैन मे गन्ना डालकर पेराई सत्र का आरंभ  किया गया।

हवन यज्ञ पंडित राकेश कुमार शास्त्री, पंडित मुकेश द्विवेदी ने यजमान अधिशासी उपाध्यक्ष अकाउंट द्वारा संपन्न कराया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि इस बार चीनी मिल की बड़ी इकाई का विस्तार किया गया है। मिल पूरी क्षमता से गन्ना पराई के लिये तैयार है। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ना पर्चीयो की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से भी गन्ना अगोला साफ करके लाने की अपील की है। इस मौके परअधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह के अलावा अधिशासी उपाध्यक्ष तकनीकी राजीव त्यागी, डिप्टी जीएम दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष विद्युत एसपी सिंह, इंजीनियर प्रभाकर दुबे, अधिशासी उपाध्यक्ष प्रोडक्शन विवेक शर्मा, मैनजर एच आर विवेक श्रीवास्तव, शशिकांत शुक्ला, गन्ना प्रबंधक बंलवत सिंह, आदि के अलावा चीनी मिल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, चौधरी महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, अजय सिह ढाका, नत्थू सिंह ग्राम प्रधान कुरी बांगर,भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र प्रजापति, अहसन एडवोकेट सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: