गोवर्धन पूजा व भैय्या दूज एक दिन आगे बढ़ी

गोवर्धन पूजा व भैय्या दूज एक दिन आगे बढ़ी

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे

सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 के बजाय 26 अक्टूबर को होगी। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। भारत में शाम 4:29 से 5:42 तक दिखाई देगा। सूतक सामान्यता 12 घंटे पहले से माना जाता है। ग्रहण के अगले दिन उदय व्यापिनी प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा होगी। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को इसे मनाया जाएगा। वहीं उदया तिथि में दूज का मान न मिलने के कारण भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दरअसल दूज का मान 26 अक्टूबर को दोपहर 3:36 मिनट के बाद मिल रहा है। सांध्यकालीन लग्न ग्राह्य नही होता। उदया तिथि में दूज का मान 27 अक्टूबर को दिन भर रहेगा। इसलिए भैया दूज इस दिन मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: