
आयुक्त ने नन्दी विहार का फीता काटकर किया लोकार्पण, गौ सेवा प्रभु सेवा के समान – आयुक्त आज्जनेय कुमार
रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे
बिजनौर। आयुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री आज्जनेय कुमार सिंह ने आज ग्राम पंचायत शेख सराय हबीब विकास खण्ड जलीलपुर में नन्दी विहार का फीता काटकर लोकार्पण किया। चारागाह की जमीन पर बने करीब 55 बीघा में बनाए गए नंदी विहार में 400 नंदियों के रहने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में 29 नंदी वहां संरक्षित है। आयुक्त ने नंदी को गुड़ खिलाया व माला पहनाई। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया तथा केयरटेकर के लिए बनाए जा रहे कक्ष की नींव भी रखी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा प्रभु सेवा के समान है।
आयुक्त ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है कि बेसहारा गौ वशों को संरक्षण मिले। उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर व मुरादाबाद मण्डल में स्थायी व अस्थायी गौ-आश्रय स्थल बनाये गये है जिसमें रहने की व्यवस्था व चारे आदि की व्यवस्था गौ वशों के लिये की गयी है। उन्होंने बताया कि गौ आश्रय स्थलों के अतिरिक्त नंदियों के लिए नंदी विहार बने इसकेे लिए प्रयास किए गए। मण्डल में जनपद बिजनौर, अमरोहा व संभल मे नंदंी विहार बनाने के लिए कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि इस बात कि खुशी है कि बिजनौर ने सबसे पहले कार्य पूर्ण किया और आज इसका लोकार्पण किया जा रहा है।
आयुक्त ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों व नंदी विहार से बाय-प्रोडेक्ट बनाये जा सकते है जिससे इन स्थलों को स्वावलंबी बनाया जा सकता हैै। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में निराश्रित गौ वंशों के लिए प्रयाप्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौ वंश सडकों पर नजर नहीं आये इसके लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि यहां पशुओं के चारे के लिए नेपियर घांस की भी व्यवस्था की गई है। आयुक्त में परिसर में जामुन का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने कहा कि नंदी नस्ल सुधार में सहायक होगें।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में स्थापित स्थायी व अस्थायी गौ आश्रय स्थलों का वह स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करते रहते है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में अच्छा चारा, पीने का पानी व व्यवस्थाएं निराश्रित गौ वंशो को उपलब्ध हो इसको सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश सडकों पर नजर न आये इसके निर्देश दिए गए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उप जिलाधिकारी चांदपुर मांगे राम चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।