गांधी जी ने अहिंसा, सत्य और प्रेम को अपना हथियार बना कर देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई उसे आज पूरा विश्व भुला नही पायेगा:- अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह

गांधी जी ने अहिंसा, सत्य और प्रेम को अपना हथियार बना कर देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई उसे आज पूरा विश्व भुला नही पायेगा:- अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह

शमीम अहमद

बिजनौर। देश महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है, और उनकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने गांधी जी के जीवन के अनेक आश्चर्यजनक पहलू हमारे सामने आते हैं, जो एक देशभक्त व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय- अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविंद कुमार सिंह*

*पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने “नया सवेरा एक युद्ध-नशे के विरूद्व“ नामक थीम के साथ संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने, जन सामान्य को जागरूक करने तथा इस अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करने के लिए शहर के सभी इंटर कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की कराई शपथ ग्रहण*
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
*BIJNOR- 02 OCTOBER, 2022*

अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज के दिन भारत में एक ऐसे व्यक्ति का जन्म हुआ जिसने भारत के इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में भी अपना गौरवशाली स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा, सत्य और प्रेम को अपना हथियार बना कर देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई, उससे पूरा विश्व आज भी आश्चर्य में डूबा हुआ है, उन्होंने जो कहा उसका जीवन में प्रदर्शन भी किया, उन्होंने कथनी और करनी के अंतर को व्यवहारिक रूप प्रदान करके लोगों को मार्ग दर्शन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गांधी जी का नाम इसलिए भी स्वर्णमय शब्दों में दर्ज हुआ कि उन्होंने अपने पूर्ण जीवन को देश की गुलामी से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया और अपने जीवनकाल में ही उनके संर्घषों के फलस्वरूप देश को आजादी हासिल हुयी, परन्तु उनका मन सत्ता सुख के मोह से हमेशा दूर रहा और अपने अन्तिम समय तक वह साधारण जीवन व्यतीत करते रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों गांधी जी एंव लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होने कहा कि आज के दिन पूरा देश महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है, और उनकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने गांधी जी के जीवन के अनेक आश्चर्यजनक पहलू हमारे सामने आते हैं, जो एक देशभक्त व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय होते हैं। गांधी जी सत्य व अहिंसा के अलमबरदार, मानवीय मूल्यों एवं समानता के उद्घोषक, जाति भेदभाव के विरोधी, सर्वधर्म समभाव के पक्षधर, शांति के दूत, धैर्य एवं संकल्प के धनी, देश एवं राष्ट्र के भक्त, मानव, समाज एवं नारी के उत्थान के लिए समर्पित, सादगी और शालीनता की मूर्ति, पशु एवं समस्त क्रूरता के दुश्मन, आदि उनके जीवन के ऐसे पहलू हैं, जो भारत के इतिहास में इन विशेषताओं से सुसज्जित किसी एक भी व्यक्ति पर पूरे उतरते हों। यही कारण है कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के दर्शन से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से गांधी जी के जन्मदिन 02 अक्टूबर को विश्व के समस्त देशों में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आज भी देश को उनकी शिक्षाओं की वैेसी ही आवश्यकता है, जैसी कल थी, आज भी उनका दर्शन कल की ही तरह प्रासंगिक है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि देश के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री स्वयं उनके आदर्शों से प्रभावित थे। उन्होने गांधी जी के जातिवाद विरोधी विचारों से प्रेरित होकर अपने जाति सूचक उपनाम का परित्याग कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज इन दोनों महापुरुषों के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिज्ञा करें कि हम सभी महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन एवं जीवन चरित्र को अंगीकार करें, तभी उनकी जयंती के ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सार्थक होगा और उनके प्रति हमारी सच्ची संवेदनायें प्रर्दशित होगीं।
आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में 02 अक्टूबर को गांधी जी की 153 वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र संग्राम सेनानी श्री लेखराज सिंह द्वारा झंडारोहण कर किया गया, तदोपरांत राष्ट्रगान एवं गार्ड आनॅर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शाल औढ़ा कर सम्मानित किया और राजकीय कन्या विद्यालय की शिक्षकाओं एंव छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति पर आधारित गीत एवं रामधुन प्रस्तुत करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी ने उनको पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कोषाधिकारी सूरज कुमार, उप जिलाधिकारी प्रशासनिक अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दूसरा मुख्य कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने “नया सवेरा एक युद्व-नशे के विरूद्व“ नामक थीम के साथ संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने, जन सामान्य को जागरूक करने तथा इस अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करने के लिए शहर के सभी इन्टर कॉलेजों के छात्र एंव छात्राओं को सामुहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ से पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गुब्बारों के साथ नशा मुक्ति अभियान की थीम को गुब्बारों के साथ हवा में छोड़ा गया।
गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6.15 बजे से 7.15 बजे तक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों के समस्त मार्गों पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी , प्रातः 8 से 9 वजे तक सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर कार्यालयाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत समस्त कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षण संस्थाओं, स्कूल एवं कॉलेजों में गांधीवादी जीवन का प्रचार तथा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गोष्ठियां/वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। इस अवसर पर पंचायतों एवं सार्वजनिक संस्थानों में गांधी जी के साम्प्रदायिक सदभावना एवं अस्पृश्यता निवारण विषयों पर भी गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया तथा उसके बाल्मिकी बस्ती मौ0 जाटान बिजनौर में दलित बस्तियों की महिलाओं एवं बच्चों का साफ सफाई एवं प्लास्टिक/पोलोथीन के प्रयोग न करने के बारे में महिलाओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान का संचालन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: