मंत्री मत्स्य ने चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज बिजनौर में प्रवाहित की 65 हजार मत्स्य उंगुलिकाएं

 मंत्री मत्स्य ने चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज बिजनौर में प्रवाहित की 65 हजार मत्स्य उंगुलिकाएं

प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है- मा0 मंत्री मत्स्य डा0 संजय कुमार निषाद

शमीम अहमद

बिजनौर । मंत्री मत्स्य डा0 संजय कुमार निषाद ने आज चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज बिजनौर में 65 हजार मत्स्य उंगुलिकाओं को प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मत्स्य उंगुलिकाएं गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने मंे मद्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिये सरकार कटिबद्व है व अनेकों योजनाएं संचालित की गयी है।

मा0 मंत्री मत्स्य डा0 संजय कुमार निषाद ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता है कि आमजन का जीवन सुगम व बेहतर हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को संचालित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामों का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य हो इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति व नियत साफ है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सफल नेतृत्व में प्रदेश तरक्की पथ पर अग्रसर है, उनके द्वारा उठाये गये कदमों व संचालित योजनाओं को देश के अन्य प्रदेशों में भी लागू किया गया है।

उपनिदेशक मत्स्य श्रीमती सुचिता गुप्ता ने बताया कि बिजनौर में मार्च 2023 तक 03 लाख मत्स्य उंगुलिकाएं प्रवाहित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 180 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में 40 हजार मत्स्य उंगुलिकाए प्रवाहित की गयी थी। उन्होंने बताया कि आज मा0 मंत्री जी द्वारा 65 हजार मत्स्य उंगुलिकाए प्रवाहित की गयी है। उन्होंने बताया कि मत्स्य उंगुलिकाए के गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने मंे मद्द मिलेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य हरिश चन्द्र वर्मा, मत्स्य निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: