अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली

अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली

रिपोर्टर, रविनाथ
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय बिजनौर से एक तिरंगा यात्रा सेंट मैरी चौराहा होते हुए शक्ति चौक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माननीय सदस्य विधान परिषद सरदार हरि सिंह ढिल्लों जी के द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद बिजनौर के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व सदस्यगण तथा मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। वंदे मातरम।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर मलकीत सिंह, जिला महामंत्री कय्यूम राइन, जिला महामंत्री गुरनाम सिंह, मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह, हरभजन सिंह अमन, अमजद अली, नबील खान, अंजार खान, खलीलुररहमान, परविंदर सिंह तथा जीवन सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: