देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर जश्न मनाया

रिपोर्ट, नितिन जुनेजा

धामपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल के नेतृत्व में विकास खंड अल्हैपुर ब्लॉक में भाजपा पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान विजयई जश्न में शामिल होने वालो में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ रश्मि रावल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान, मिथिलेश चौधरी ,प्रमुख पति नीरज प्रताप, वंदना, पुष्पा, स्वाति ,सुनीता ,सोनिका अग्रवाल, कविता सहित ब्लॉक अल्हैपुर की आशाएं सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: