कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया

ब्यूरो रिपोर्ट

लालकुआ पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एंव प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।
यहां लालकुआ पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लालकुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में गरीबों और किसानों के अटूट विश्वास की जीत है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि जल्द ही आलाकमान इस निर्णय करेगा जो सबसे सामने होगा। इस दौरान उन्होंने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: