राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश मे सोमवार से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग कहा कि आगामी कुछ दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है। 6 मई से शुरू होकर 11 मई तक राज्य में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। 6 मई को पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारे भी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के दोनों हिस्सों में हवा की रफ्तार 25-35 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं 7 मई को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश पड़ने और गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही पूर्वी यूपी में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: