अशोक कटारिया फिर से बने विधान परिषद सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,

अशोक कटारिया फिर से बने विधान परिषद सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,

ब्यूरो रिपोर्ट

बिजनौर! ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया दोबारा विधान परिषद सदस्य चुने गए। निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है! और उनके शुभचिंतित ने फोन कर उन्हें लखनऊ में ही बधाई दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा युवा मोर्चे और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। पार्टी के उत्तर प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। वह पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते रहे। पार्टी ने उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए वर्ष 2018 में पहली बार एमएलसी बनाया। अशोक कटारिया को पार्टी ने गुर्जर चेहरे के रूप में आगे बढ़ाया और परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी बनाया गया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें एमएलसी बनाया। बताया गया कि बृहस्पतिवार को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य का प्रमाण पत्र दिया गया। राजनीति में उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह पार्टी के लिए हर समय समर्पित हैं और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहते हैं। दोबारा एमएलसी बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके शुभचिंतक और मिलने वाले फोन पर ही बधाई दे रहे हैं। काफी संख्या में जिले के लोगों ने लखनऊ जाकर उन्हें बधाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: