कालागढ़ में बाघ और हाथी के वन्य जीवों के आबादी में विचरण से लोगों में दहशत,

कालागढ़ में बाघ और हाथी के वन्य जीवों के आबादी में विचरण से लोगों में दहशत,

 

ब्यूरो रिपोर्ट

कालागढ़! कालागढ़ के लकड़घाट में बाघ, नई काॅलोनी में हाथी और केन्द्रीय काॅलोनी के सूखासोत में लेपर्ड कैट नजर आ रही है। वन्य जीवों के आबादी में विचरण से लोगों में दहशत बढ़ रही है। कालागढ़ में लगातार वन्य जीवों का आवागमन आबादी क्षेत्र में बना हुआ। नई कॉलोनी के बी आवासीय क्षेत्र में सुबह शाम एक हाथी मनोरंजन क्लब के सामने से होकर गुजरता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शोरगुल कर हाथी को भगाते हैं। उसके फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। इसके अलावा लकड़घाट में बाघ विचरण कर रहा है। केंद्रीय कॉलोनी के सूखासोत में जंगली बिल्ली व लैपर्ड कैट दिखाई दे रही है। वन विभाग के गश्ती दल वन्य जीवों को वनों में रोकने में नाकाम हो रहे हैं। इसके चलते नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा है! वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली का कहना है! कि गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। नागरिकों को वन्यजीवों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: