शहर में अभियान चलाकर हटाए गए सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग

शहर में अभियान चलाकर हटाए गए सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग

 

ब्यूरो रिपोर्ट

बिजनौर। सड़कों पर लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को लेकर प्रशासन हरकत में आ चुका है। इसी क्रम में शनिवार को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया गया। पालिका के कर्मचारियों ने होर्डिंग पर बुलडोजर चला दिया। उधर अभियान चलता देख कुछ लोगों ने अपने होर्डिंग खुद ही उतार लिए! नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से शनिवार की शाम शहर की सड़कों पर अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों ने जेसीबी संग लेकर होर्डिंग हटाने का काम किया। बता दें कि नेशनल हाइवे पर यूनिपोल किसी भी सूरत में नहीं लगाया जा सकता है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी फैसला सुना चुका है। फिर भी हाईवे पर धड़ल्ले से यूनिपोल लगा दिए जाते हैं। कई यूनिपोल सड़क से सटाकर खड़े कर दिए गए हैं। जोकि सुरक्षित यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो सड़क किनारे लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं। जिनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। यह मुद्दा इस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठ चुका था। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दे दिए थे। जिसके चलते अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को लेकर पालिका के अधिकारी हरकत में आए और रिकार्ड खंगाला। जिसके बाद शनिवार की शाम पालिका की ओर से जजी रोड, मंडावर रोड और सिविल लाइन में कई जगहों से अवैध होर्डिंग हटाए। शहर की सड़कों पर एक भी अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिया जाएगा। जिन्हें सड़कों से हटाने के लिए अभियान चालू कर दिया गया है। ढूंढ ढूंढकर सभी होर्डिंग उतार दिए जाएंगे। – विकास कुमार, ईओ बिजनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: