पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सतवंत सलूजा व मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान का धामपुर इकाई ने किया स्वागत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सतवंत सलूजा व मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान का धामपुर इकाई ने किया स्वागत

 

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे

धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बरेली में आयोजित प्रांतीय कार्यकारणी चुनाव व व्यापारी महासम्मेलन में सर्वसम्मति से सरदार सतवंत सिंह सलूजा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् जावेद रहमान शम्सी जी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में धामपुर इकाई द्वारा एक सम्मान समारोह स्टेशन रोड स्थित इंडियन बुक डिपो पर रखा गया है जिसमे दोनो पदाधिकारियों का धामपुर इकाई के पदाधिकारियों एवम् व्यापारियों ने फूल-मालाओं के साथ शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश व जिला बिजनौर की विभिन्न सामाजिक व्यापारिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सतवंत सिंह सलूजा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर के पदाधिकारी एवंम व्यापारियों में खुशी है, व्यापारियों का कहना है की सरदार सतवंत सिंह सलूजा जी ने अपना पूरा जीवन इस समाज की सेवा में दे दिया है, आज के समय मे बहुत कम ऐसे लोग मिलते है जो इस उम्र में भी समाज व व्यापारियों के हितों के लिए हर वक़्त तैयार है, हम उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करते है और आशा करते है के ऐसे ही वो आगे भी इस संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे।

नगर अध्यक्ष एस पी सलूजा ने दोनो को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जावेद रहमान शम्सी सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं कुशल व्यवहार के धनी व्यक्ति है जो हर वक़्त व्यापारी भाइयों के हक़ की लड़ाई में निःस्वार्थ सबसे आगे खड़े मिलते है और जबसे वो व्यापार मंडल से जुड़े है तबसे संगठन को परिवार की तरह मानते हुए सबको साथ लेकर चल रहे है साथ ही उन्होंने शहर में संगठन को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और शुभकामनाएं पेश की, अंत में सरदार सतवंत सिंह सलूजा व जावेद रहमान शम्सी ने सभी का धन्यवाद किया ओर ऐसे ही समाज में सामाजिक कार्य करते हुए आगे भी समाज एवं व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष युवा असलम फरीदी, सुहैल डिज़ाइनर, गुरमीत सिंह जुनेजा, सलमान फरीदी, अमित अग्रवाल, हैदर अली, रविन्दर सिंह सिडाना, अशोक दुआ, हैदर मुल्तानी, शिवेन्द्र अग्रवाल, जावेद मंसूरी, अरुण अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह चावला, आमिर इदरीसी आदि व्यापारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: